फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश सरकार ने की 'वाईएसआर चेयुता स्कीम 2020' की शुरुआत, महिला सशक्तीकरण पर जोर

Wed, 12 Aug 2020 12:44 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है। मुख्यमंत्री रेड्डी ने वाईएसआर चेयुता स्कीम 2020 के नाम से एक नई स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य आंत्रेप्रोन्योरशिप को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन






इस स्कीम के तहत 45-60 साल की उम्र की करीब 23 लाख महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। राज्य की एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय ताल्लुक रखने वाली महिलाओं को इस स्कीम का फायदा मिलेगा। इस स्कीम के तहत महिलाओं को हर साल 18,750 रुपये का इंसेंटिव मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें