फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से नवाजा गया

Fri, 28 Sep 2018 01:40 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस (फाइल फोटो) - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17 के पहले तीन पुरस्कारों से आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा और राजस्थान को नवाजा गया है। केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने गुरुवार को ये पुरस्कार प्रदान किए। इसमें यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार बांटे गए। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने ‘इन्क्रेडिबल इंडिया मोबाइल एप’ और ‘इन्क्रेडिबल इंडिया टूरिस्ट फैसिलैटर्स’ योजना को भी लांच किया।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश को ’आंध्र प्रदेश पर्यटन’ का वैश्विक ब्रॉंड के तौर पर प्रचार करने के लिए शीर्ष पुरस्कार प्रदान किया गया। केरल पर्यटन के व्यापक विकास के लिए दूसरे नंबर पर आया। वहीं राजस्थान और गोवा संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे। 
विज्ञापन


पर्यटकों की संख्या, राज्य सरकार की पहल और राज्य पर्यटन-अनुकूल बनाने के लिए लागू नीतियों सहित कई मानदंडों के आधार पर इनका चयन किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें