बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, 1000 रुपए प्रति महीने भत्ता देगा ये राज्य, जानिए स्कीम
Fri, 03 Aug 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा दांव चला है।
गुरुवार को कैबनिट मीटिंग में फैसला लिया गया कि राज्य में मौजूद बेरोजगारों को सरकार 1000 रूपए प्रति महीना देगी।
Chandrababu naidu
'मुख्यमंत्री युवा नेस्तम’ नाम की इस योजना की जानकारी आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने दी।
उन्होंने कहा कि 'योजना के तहत यह बेरोजगारी भत्ता उन लोगों को दिया जाएगा जिनके पास नौकरी नहीं है।
unemployment
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु ने 2014 के चुनावी प्रचार में इस योजना को लाने की बात कही थी लेकिन अब सरकार इसे जल्द लागू करेगी।
किन्हें मिलेगा योजना का फायदा?
मीडिया में जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 से 35 साल के युवाओं को यह भत्ता दिया जाएगा।
योजना से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए सरकार इस माह एक वेबसाइट भी लॉन्च करने जा रही है। इस पूरी योजना को खुद मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे।