फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: चक्रवाती तूफान मोंथा से भारी तबाही, राहुल गांधी की अपील- CM नायडू-केंद्र मिलकर तत्काल मदद करें

Sun, 02 Nov 2025 01:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश में तूफान मोंथा से भारी तबाही हुई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य और केंद्र से तुरंत कार्रवाई की अपील की। उन्होंने किसानों के नुकसान और फसल बर्बादी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन मौके पर नुकसान का आकलन कर रहा है।

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अपील - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में तूफान मोंथा ने भीषण तबाही मचा रखी है, जिससे राज्यभर में भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में आए तूफान मोंथा से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की। साथ ही राज्य सरकार व केंद्र से तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तूफान मोंथा ने कई जिलों में भारी कठिनाइयां पैदा कर दी हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिवार, घर और आजीविका खोई।

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के लिए यह बेहद दुखद है, जो महीनों मेहनत करने के बाद अपनी फसल एक ही रात में खो बैठे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी का आंध्र प्रदेश संगठन नुकसान का आकलन करने और लोगों की मदद के लिए मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ़ मोंथा तूफान का कई राज्यों में कहर: आंध्र में दो की मौत, 1.5 लाख एकड़ फसल तबाह; बंगाल-ओडिशा में बारिश का अलर्ट

तूफान मोंथा से एक लाख से ज्यादा हेक्टेयर खेत प्रभावित
बता दें कि तूफान मोंथा से लगभग 1.38 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई और किसानों को 829 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को केंद्र को प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर 5,244 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान भेजा है। राहुल गांधी ने दोनों सरकारों से तत्काल और सहानुभूतिपूर्ण कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Girl Rescued: देह व्यापार के कुचक्र से बचाई गई नाबालिग; आरोपी मां और 70 वर्षीय लंदन निवासी अलाउद्दीन गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश में दो और लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोंथा से दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ लाख एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तूफान से प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि सतर्कता बरतने के कारण कम नुकसान हुआ। उन्होंने सबसे ज्यादा प्रभावित कोनासीमा जिले के गांवों में राहत शिविरों का भी दौरा किया और वहां प्रत्येक परिवार को 25 किलो चावल, अन्य जरूरी वस्तुएं और 3,000 रुपये नकद दिए। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बहुत बड़ी आपदा है, लेकिन एहतियात बरतने के कारण हम नुकसान कम करने में सफल रहे। सरकार ने 1.8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें