उपराष्ट्रपति पद के चुनावों में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने पर कांग्रेस नेता वाईएस शर्मिला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी द्वारा सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देना अगर तेलुगु जनता के साथ विश्वासघात नहीं है, तो और क्या है? उन्हें इसका जवाब जनता को देना होगा।
आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी द्वारा एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को समर्थन देने को लेकर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी एक बार फिर बेनकाब हो गई है। वह भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है, ऐसा उसने खुद साबित कर दिया है। शर्मिला ने कहा कि राज्य में विपक्षी बनने का नाटक करने वाली वाईएसआरसीपी, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे नतमस्तक हो जाती है और यहां तेलुगु जनता के साथ धोखा करती है।
विज्ञापन
वाईएसआरसीपी का मुखौटा उतर चुका है
आगे बोलते हुए उन्होंने सवाल किया कि अगर वाईएसआरसीपी का भाजपा से कोई गुप्त गठबंधन नहीं है, तो उसने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन का समर्थन क्यों किया? वाईएसआरसीपी का मुखौटा उतर चुका है और उसके नीचे भगवा स्कार्फ साफ दिखाई दे रहा है। अब साफ है कि जगनमोहन रेड्डी नरेंद्र मोदी के पालनपोषण में पले ‘पालक पुत्र’ हैं।
केंद्र में भाजपा की ‘सेवक’है वाईएसआरसीपी
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी राज्य में विपक्षी पार्टी की तरह दिखने की कोशिश करती है लेकिन केंद्र में भाजपा की ‘सेवक’ बन जाती है। शर्मिला ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार मामलों के डर से वाईएसआरसीपी पीएम मोदी के सामने समर्पण कर चुकी है और अपने पाच साल के शासन के कारनामों को बचाने में लगी है।उन्होंने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को भी पीएम मोदी की कठपुतली करार दिया।
विज्ञापन
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने पर भी सवाल
उपराष्ट्रपति पद के चुनावों में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी द्वारा सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देना अगर तेलुगु जनता के साथ विश्वासघात नहीं है, तो और क्या है? उन्हें इसका जवाब जनता को देना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर हिंसा, गोधरा दंगों और लोकतंत्र पर कथित हमलों जैसे मुद्दों पर वाईएसआरसीपी चुप्पी साधे रहती है, लेकिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला करती है।