फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seaplane: गुजरात के बाद अब इस राज्य में सीप्लेन सेवा का हुआ डेमो, इन जिलों के बीच भरी गई पहली उड़ान

Sat, 09 Nov 2024 02:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में सीप्लेन सेवा का डेमो। - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात के बाद अब आंध्र प्रदेश में जल्द ही सीप्लेन सेवा शुरू हो सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को विजयवाड़ा के प्रकाशम बैराज और नांद्ययाल के श्रीशैलम के बीच सीप्लेन की डेमो फ्लाइट लॉन्च की।
विज्ञापन


इस लॉन्च के बाद विजयवाड़ा में कृष्णा नदी पर स्थित पुन्नामी घाट पर एक बैठक को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि यह एक नया प्रयोग है। मैं इससे काफी खुश हूं। अगर देश में कुछ नया होता है, तो वह अमरावती में होना चाहिए। हम इस उद्देश्य से आगे बढ़ रहा हूं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद सीप्लेन में उड़ान भरी। उनके साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू और अन्य नेता भी थे। सीएम नायडू के मुताबिक, सीप्लेन सेवा राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी और रोजगार पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगे आकर दक्षिण के इस राज्य, जहां नियमित एयरपोर्ट के लिए ज्यादा महंगे इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की जरूरत भी नहीं है, में सीप्लेन सेवाओं को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन




अपनी सीप्लेन सेवाओं के साथ राज्य सरकार आंध्र प्रदेश को जलीय उड्डयन सेक्टर के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के नए विचार राज्य से गरीबी खत्म करेंगे और राजस्व जुटाने में मदद करेंगे, जिन्हें लोक कल्याण के कामों में लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें