फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता पर फोकस करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू

Tue, 30 Oct 2018 12:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर
विज्ञापन
एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : PTI
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुंटूर में एक पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उनकी यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गई जब वो कैमरे की निगाह से कुछ देख रहे थे। 
विज्ञापन


दरअसल चंद्रबाबू नायडू गुंटूर के उंदवल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता को कैमरा दिया जाना था। नायडू उसी कैमरे से किसी वस्तु पर फोकस कर रहे थे। 

राजनीतिक नजरिये से इस तस्वीर को देखें तो इसके मायने खास हो जाते हैं। तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू राष्ट्रीय स्तर पर सभी क्षेत्रीय दलों का गठबंधन या "महागठबंधन" बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं जिसके लिए वो विभिन्न राज्यों के नेताओं से समय समय पर मिल रहे हैं। कह सकते हैं कि नायडू सत्ता पर फोक्स कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते शनिवार को चंद्रबाबू नायडू ने लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव के साथ दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। आगामी चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। मुलाकात के लिए केजरीवाल ने चंद्रबाबू नायडू से आंध्र भवन में मुलाकात की जहां दोनों ने करीब आधे घंटे तक बातचीत की। तीनों नेताओं ने विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। 

इससे पहले सितंबर के महीने में भी नायडू जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ विजयवाड़ा में बातचीत की थी। एनडीए के पूर्व सहयोगी रहे नायडू ने इस बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मोर्चे के गठन के तरीकों के बारे शुरुआती दौर के विचार-विमर्श किए। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रीय दल इस मोर्चे से जुड़ें। हमारा एकमात्र उद्देश्य राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) केंद्र की सत्ता में दूसरी बार वापसी ना कर सके।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें