फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrababu Naidu: 'कौशल घोटाला' मामले में विजयवाड़ा ACB कोर्ट में फैसला सुरक्षित, पूर्व सीएम ने मांगा है CDR

Fri, 27 Oct 2023 11:23 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा

सार

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट में, उनकी गिरफ्तारी में शामिल आंध्र प्रदेश पुलिस CID अधिकारियों के कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) की मांग की थी।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर विजयवाड़ा की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। नायडू ने कौशल घोटाला मामले में उनकी गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड मुहैया कराने की मांग की है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कोर्ट ने उनकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में सीआईडी ने पहले ही नायडू की याचिका पर जवाब दाखिल कर दिया था।  अपने जवाब में सीआईडी के वकीलों ने तर्क दिया कि जब तक अदालत सीडीआर याचिका पर निर्णय नहीं ले लेती, तब तक अधिकारियों की सूची नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि नायडू को पहले सीडीआर का अधिकार मिलना चाहिए उसके बाद ही अधिकारियों की सूची का सवाल उठता है। 

इस बीच, आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की अवकाश पीठ के न्यायाधीश वेंकट ज्योतिर्मयी प्रताप ने शुक्रवार को कौशल विकास निगम घोटाला मामले में पूर्व सीएम की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। उनके सुनवाई से खुद को अलग करने के बाद याचिका पर अब मुख्य न्यायाधीश धीरज सिंह ठाकुर के पास लंबित है। वह निर्णय करेंगे किकौन सी पीठ इस पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के सरकारी खजाने को 371 करोड़ का चूना लगा?
बता दें, 73 वर्षीय नायडू पर 2015 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान कौशल विकास निगम से धन का कथित दुरुपयोग का आरोप लगा है। आरोपों के आधार पर नायडू को नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। सरकार का आरोप है कि नायडू के कथित दुरुपयोग के कारण राज्य के खजाने को 371 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और आंध्र प्रदेश की राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें