फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईएसआर कांग्रेस के रंग में दिखेंगे आंध्र के ग्राम सचिवालय, भाजपा बोली- यह पैसे का दुरुपयोग

Sat, 31 Aug 2019 02:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

  •  जगनमोहन रेड्डी ने ग्राम सचिवालयों को वाईएसआर कांग्रेस के रंग में रंगने का आदेश दिया है
  • भाजपा द्वारा इस कदम का घोर विरोध किया गया
  • भाजपा ने कहा- जनता के पैसे का दुरुपयोग
विज्ञापन
वाईएसआर के रंग में रंगे ग्राम सचिवालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ग्राम सचिवालयों को अपनी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के रंग में रंगने का आदेश दिया है। भाजपा द्वारा इस कदम का घोर विरोध किया गया। पार्टी के प्रवक्ता लंका दिनाकरन ने शुक्रवार को कहा कि जगनमोहन रेड्डी की सरकार जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। 

विज्ञापन


दिनाकरन ने कहा कि सचिवालयों को रंगने के लिए सरकारी खजाने से धन का उपयोग क्यों किया जा रहा है? अगर पार्टी इमारतों को अपने झंडे के रंग में रंगना चाहती है तो उन्हें अपने पास से पैसा खर्च करना चाहिए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि वंशवादी राजनीति करने वाले अधिकांश क्षेत्रीय दल इस तरह का काम करते हैं। तेदेपा ने भी पहले यह कोशिश की थी। जनता के धन का प्रयोग पार्टियों के बजाय व्यक्तिगत हित में किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


वाईएसआर सरकार दो अक्टूबर से सभी गांवों में सचिवालय शुरू करने की योजना बना रही है। पार्टी ने दावा किया है कि इससे पंचायतें आधुनिक होंगी, जहां कोई भी नागरिक सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेगा। 

पंचायत राज और ग्रामीण विकास आयुक्त एम गिरजा शंकर ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी ग्रामीण सचिवालयों में मुख्यमंत्री की तस्वीर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें