फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: ग्रेनाइट खदान में विस्फोट, 11 की मौत कई घायल

Sat, 04 Aug 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के कुर्नूल के हाथी बेल्जल गांव में ग्रेनाइट की खदान में ब्लास्ट।
विज्ञापन

विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम आंध्र प्रदेश कुरनूल के हाथी बेल्जल गांव में ग्रेनाइट की खदान में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। जिसमें 11 लोग मर गए और कई अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।  

बताया जा रहा है कि विस्फोट जिलेटिन की छड़ें रखीं थी वहां हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्हें एकदम से एक भीषण धमाके की आवाज सुनाई दी और उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस धमाके में मारे गए लोगों की शिनाख्त नहीं कर पायी है क्योंकि शव बुरी तरह छिन्न-भिन्न हो गए हैं। घटना शुक्रवार रात लगभग 8.30 बजे हुई और बचाव अभियान चल रहा है। विस्फोट की तीव्रता बहुत अधिक थी और इसका प्रभाव खदान के आसपास के लगभग 10 गांवों में महसूस किया गया। घटना से मजदूरों के स्वामित्व वाले कई ट्रैक्टर और झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और आईटी मंत्री नारा लोकेश ने घटना स्थल का दौरा किया और दुःख व्यक्त किया। सीएम ने प्रशासन को तुरंत राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। विपक्षी नेता वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की भी मांग की।
 
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें