फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: सड़क दुर्घटना में चार स्पेनिश नागरिक समेत 5 की मौत

Sat, 05 Aug 2017 05:45 PM IST
एजेंसी/ चित्तूर (आंध्र प्रदेश)
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : ndtv
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के  चित्तूर जिले में शनिवार को एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में स्पेन के चार नागरिकों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है। दुर्घटना में स्पेन के दो अन्य नागरिक घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


ये विदेशी नागरिक अनंतपुरामू जिले से पुडुचेरी जा रहे थे। तभी मदनापल्ले-पुंगानूरू मार्ग के एक मोड़ पर हादसा हो गया। ये लोग स्पेन के समूह द्वारा संचालित रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से अनंतपुरामू के एक गांव में शुरू किए गए विकास कार्यों को देखने आए थे।

चित्तूर जिले के कलेक्टर पीएस प्रद्युम्न ने मदनापल्ले के उप-कलेक्टर वेत्री सेल्वी को निर्देश दिया कि वह घायलों के लिए इलाके के अस्पताल में चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करें और मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें