आंध्र प्रदेश सरकार में मंदिरों की देखरेख करने वाले विभाग ने मंदिरों के प्रशासन को नोटिस जारी कर एक जनवरी को मंदिरों में नए साल के उत्सव से दूर रहने को कहा गया है।
मंदिर प्रबंधनों को निर्देश दिया गया है कि नए साल पर फूलों की सजावट और स्वागत बैनर पर पैसे खर्च नहीं किए जाएं।
Hindu Dharma Parirakshana Trust of the Andhra Pradesh Endowments dept issued a notice suggesting temple authorities to abstain from New Year celebration & floral decorations in temples on January 1.— ANI (@ANI) December 23, 2017
आंध्र प्रदेश सरकार के हिंदू धर्म परीरक्षण ट्रस्ट ने गुरुवार को निर्देश जारी किया। ट्रस्ट के सचिव चिलकपती विजया राघवचार्युलू ने कहा कि, 'विभागीय कमिश्नर के संज्ञान में यह बात आई है कि मंदिरों के प्रंबधन नए साल पर फूलों की सजावट और स्वागत बैनर पर लाखों रूपये खर्च कर देते हैं। भक्तों के दान के पैसे से नए साल की आनंद पर खर्च करना उचित नहीं है और ये हिंदू परंपरा के अनुसार नहीं है।
साथ ही उन्होंने कहा, 'इसलिए, यह निर्देश है कि सुझावों का सावधानी से पालन किया जाए।'
राघवचार्युलू ने कहा, 'चैत्र महीने में मनाया जाने वाले तेलुगू नव वर्ष उगाडी हिंदू परंपरा के अनुसार है।'