सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में लाल मिर्च किसानों की बढ़ती समस्या के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों की समस्या को दूर करने की बातचीत की। साथ ही एमआईएस के तहत उनकी मदद करने का आग्रह किया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को राज्य के लाल मिर्च किसानों की मदद के लिए केंद्र से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने केंद्र से मांग की है कि वह लाल मिर्च के किसानों की मदद के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के तहत सहायता प्रदान करे। उन्होंने यह मांग केंद्रीय कृषि मंत्री शिराज सिंह चौहान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की।
आंध्र में लाल मिर्च का गिरता मुल्य
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिराज सिंह से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में इस समय लाल मिर्च का बाजार मूल्य काफी गिर गया है। उन्होंने कहा कि पिछले सामान्य वर्ष की तुलना में इस बार कीमतें 10 प्रतिशत से भी ज्यादा कम हो गई हैं, जो कि बहुत ही बड़ी समस्या है। किसानों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नायडू ने केंद्रीय मंत्री से यह आग्रह किया कि केंद्र सरकार इस गिरावट के कारण किसानों को होने वाली आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए एमआईएस योजना के तहत मदद प्रदान करे।
बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री शिराज सिंह चौहान ने नायडू को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय इस मुद्दे को गंभीरता से देखेगा और जल्द ही आंध्र प्रदेश के लाल मिर्च किसानों के लिए उचित समाधान निकालेगा। इसको लेकर नायडू ने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश में लाल मिर्च की कीमतों में गिरावट से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है और इस संकट से उबारने के लिए केंद्र सरकार की मदद जरूरी है।
कब लागू होता है एमआईएस?
विज्ञापन
बता दें कि बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) तब लागू की जाती है जब बाजार में किसी कृषि उत्पाद की कीमत पिछले सामान्य वर्ष के मुकाबले 10 प्रतिशत या उससे अधिक गिर जाती है। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और साथ ही उनके उत्पादों की उचित कीमत सुनिश्चित करना है।