फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: 'सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मेरी मां-बहन के खिलाफ नफरती अभियान चलाया', जगन मोहन रेड्डी का आरोप

Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती।

सार

Andhra Pradesh: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उनकी मां और बहन के खिलाफ नफरत की मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू, जगन मोहन रेड्डी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उनकी मां और बहन के खिलाफ नफरत की मुहिम चला रहे हैं। रेड्डी ने कहा कि नायडू राजनीतिक लाभ लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

विज्ञापन

 
जगन ने नायडू पर अपनी बहन वाई.एस. शर्मिला और मां वाई.एस. विजयम्मा के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया। ताडेपल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगन ने कहा, मैं सीधे नायडू से पूछता कि आपका भी परिवार है और हमारे परिवारों के बीच मतभेद हो सकते हैं। लेकिन जिस तरह से आप मेरे परिवार के बारे में बोलते हैं, ऐसा कोई नहीं करता है। यह केवल आप ही करते हैं।  
 
उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने एक नफरती अभियान चलाया था और उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि शर्मिला के खिलाफ नायडू के साले एन. बालकृष्ण के स्वामित्व वाले स्थान से नफरती अभियान चलाया गया था। 
विज्ञापन

 
जगन ने नायडू ने सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी अपने माता-पिता को राज्य की जनता से मिलवाया और क्या उन्होंने अपने सियासी करियर में अपने माता-पिता को घर पर बुलाया और उन्हें खुशी से विदा किया। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या नायडू अपने माता-पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें