फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: आंध्र प्रदेश में 3963 नए मामले, 52 की गई जान, मौत का आंकड़ा 586 पहुंचा

Sat, 18 Jul 2020 07:36 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 3,963 नए मामले सामने आए और 52 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद कुल कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 44,609 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 586 हो गया है। 

विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुल 23,872 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,963 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई जो कि करीब 18 फीसदी है।

पूर्वी गोदावरी जिले में संक्रमण के 994 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 5,499 पहुंच गया। वहीं कुरनूल में 550 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 5,681 पहुंच गया।
विज्ञापन


बुलेटिन में कहा गया कि पिछले चौबीस घंटों में 1,411 मरीज स्वस्थ हुए जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब कोविड-19 के 22,260 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है जबकि 21,763 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 586 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें