फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत कुमार बोले- अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार, लोकसभा पूरे दिन के लिए स्थगित

Tue, 27 Mar 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने सदन में कहा कि कांग्रेस मार्जिनल पार्टी बन गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को इस मुद्दे पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। 

विज्ञापन


अनंत कुमार ने कहा कि हम अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार हैं। हालांकि बढ़ते हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही को आज पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। 

वहीं अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हर किसी के सुझावों को लेने के लिए और संसद में आगे बढ़ने का निर्णय लेने के लिए बैठक को आपातकाल के रूप में बुलाया गया है। हमने उन संगठनों को आमंत्रित किया है जो विभाजन के दौरान राज्य के लिए लड़े हैं और अब भी लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि केवल 3 पार्टियां बीजेपी, वाईएसआरसीपी और जन सेना यहां नहीं आई। हम हर दिन सोच रहे हैं कि अविश्वास प्रस्ताव पर कोई निर्णय होगा, लगभग सभी पार्टियां इस मुद्दे पर सदन में चर्चा चाहती हैं। 
विज्ञापन


 





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें