फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल- पिता मुस्लिम, मां ईसाई तो बेटा ब्राह्मण कैसे हो गया

Thu, 31 Jan 2019 09:04 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनंत कुमार हेगड़े - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े इन दिनों अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। राहुल गांधी पर उनके बयान से अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। करवाड़ में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिश्रित नस्ल का बता दिया। उन्होंने कहा कि वह इस देश को नहीं जानते, उन्हें धर्म का कोई ज्ञान नहीं है। उनके पिता मुस्लिम और माता ईसाई है जबकि बेटा खुद को ब्राह्मण कहता है। यह कैसे संभव है? आपको ऐसी मिश्रित नस्ल दुनिया की किसी भी प्रयोगशाला में नहीं मिलेगी। यह केवल कांग्रेस के प्रयोगशाला में ही मिलेगा जहां पिता और पुत्र दोनों का धर्म अलग है।
विज्ञापन

 



अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में बने हुए हेगड़े ने रविवार को कोड़ागु जिले के सोमवारपेट तालुका के मादापुरा में हिंदू जागरण वेदिका के कार्यक्रम में कहा था कि जो हाथ हिंदू महिलाओं को छुएंगे उनका कोई अस्तित्व नहीं बचना चाहिए। हेगड़े ने यह भी कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ करके यह दावा किया गया कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में ताज महल बनाया जबकि यह शिव मंदिर तेजो महालय है।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा कि यह किस तरह की भाषा है? केंद्रीय मंत्री खुलेआम हिंसा की बात कर रहे हैं। अगर किसी महिला को परेशान किया जाता है तो दोषी का धर्म देखे बिना कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


इससे पहले हेगड़े ने ट्वीट करके कहा था कि क्या राव खुद यह खुलासा कर सकते हैं कि उनकी उपलब्धियों के साथ कौन हैं? वह उन्हें केवल एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जानते हैं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे पड़े थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें