फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नर को इस्तीफा सौपेंगी आनंदीबेन, शाम 5 बजे पहुंचेंगी राजभवन

Wed, 03 Aug 2016 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल।
विज्ञापन
गुजरात की सीएम आनंदीबेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर हुई बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। अब शाम 5 बजे वह राजभवन जाकर गवर्नर को इस्तीफा सौपेंगी।  बताते चलें कि सोमवार की देर रात उन्होंने सबसे पहले सोशल साइट्स पर इस्तीफे की पेशकश की थी। इसकी बाद उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इस्तीफा भेजा था।
विज्ञापन


 गुजरात का अगला सीएम कौन होगा इसपर वैंकेया नायडू ने कहा कि अमित शाह के सीएम बनने का सवाल ही नहीं है। पार्टी चाहती है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करें।  नए सीएम का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। इसके लिए विधायकों की एक बैठक के बाद ऐलान किया जाएगा। आनंदीबेन पटेल बुधवार को राजभवन जाएंगी और गवर्नर को अपना इस्तीफा सौपेंगी।

आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को अपने फेसबुक पर लिखा, 'दो साल से पार्टी में ऐसी परंपरा है कि 75 से ऊपर के सदस्य बड़े पदों से खुद मुक्त हो रहे हैं। इसी परंपरा को मैं आगे बढ़ा रही हूं। मैं भी नवंबर में 75 साल की होने जा रही हूं। मैं हमेशा से ही बीजेपी की विचारधारा, सिद्धांत और अनुशासन से प्रेरित हूं और इसका आज तक पालन करती आई हूं। पिछले कुछ समय से पार्टी में 75 से ऊपर के उम्र के नेता और कार्यकर्ता स्वैच्छिक रूप से अपना पद छोड़ रहे हैं, जिससे युवाओं को मौका मिले। यह एक बहुत अच्छी परंपरा है। मेरे भी नवंबर महीने में 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। 2017 के अंत में गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनाव में नवनियुक्त होने वाले मुख्यमंत्री को ज्यादा समय मिले, इसके लिए मैंने दो महीने पहले ही हाईकमान से इस जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए निवेदन किया है। मैं आज फिर से इस पत्र के द्वारा पार्टी के नेताओं से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने की गुजारिश करती हूं।'
विज्ञापन


  WATCH: BJP Parliamentary Board meeting underway at PM's residencehttps://t.co/RCNjOZjsBF — ANI (@ANI_news) August 3, 2016


  Anandiben Patel's resignation has been accepted by BJP Parliamentary board: Venkaiah Naidu pic.twitter.com/T8hnH9muem — ANI (@ANI_news) August 3, 2016
विज्ञापन

नए सीएम पर मोदी-शाह करेंगे अंतिम फैसला

सीएम अानंदीबेन पटेल
गुजरात के नए सीएम पद की दौड़ में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष विजय रूपानी का नाम सबसे आगे हैं। वैंकेया नायूड ने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, सूत्रों के अनुसार अंतिम फैसला नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही करेंगे।

पार्टी गुजरात में कोई ऐसा प्रयोग नहीं चाहती हैं, जिससे 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़े। सूत्रों का ये भी कहना है कि किसी ऐसे नेता को गुजरात का मुख्यमंत्री पद जिम्मेदारी दी जाए जो मजबूती से विधानसभा में बीजेपी को जीत दिलाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें