फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लोहे के पहिए घूमने लगेंगे तो समझ लीजिए, विशाल राष्ट्र फिर से जुड़ रहा हैः आनंद महिंद्रा

Tue, 12 May 2020 01:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सोमवार को ट्विटर पर 12 मई से आंशिक रेल परिचालन की घोषणा से महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा काफी खुश नजर आए। उन्होंने रीट्वीट करते हुए कहा कि "जब लोहे के पहिए घूमने लगेंगे, तो आप महसूस कर सकते हैं कि यह विशाल राष्ट्र फिर से जुड़ना शुरू कर दिया है।"

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क न केवल भारत का जीवनदायी क्षेत्र है, बल्कि यह अरब लोगों की आशाओं, सपनों और महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है।
 
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से देशभर में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। 25 मार्च से बंद ट्रेनों को रेलवे आज से आंशिक रूप से बहाल करने जा रहा है। विशेष सुविधा के तहत 30 राजधानी ट्रेन (15 जोड़ी) चलेंगी। देशभर के पंद्रह स्टेशनों के लिए कुछ स्टॉपेज के साथ चुनिंदा ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। सभी ट्रेनें वातानुकूलित होंगी। टिकट आरक्षण सोमवार शाम 4 बजे से सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही शुरू होगा।
विज्ञापन


यात्रा किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा। डायनेमिक फेयर भी लागू किया जा सकता है। कन्फर्म टिकट पर यात्रा हो सकेगी। तत्काल टिकट नहीं मिलेंगे। बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे। ट्रेनों में पैंट्री नहीं होगी। नमकीन, बिस्किट जैसी सामग्री होंगी, जिन्हें यात्री खरीद सकेंगे। इन 15 रूटों पर ट्रेन शुरू होने के बाद रेलवे कुछ और रूटों पर विशेष ट्रेन चलाएगा। 

विशेष ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी तक चलेंगी।

  • स्टेशन कैसे पहुंचेंगे और घर कैसे जाएंगे, अभी साफ नहीं
विज्ञापन

सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि ट्रेनों में जाने वाले यात्री रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचेंगे। क्योंकि, ज्यादातर राज्यों की राजधानियों में टैक्सी-रिक्शा सेवा अभी बहाल नहीं हुई हैं। वहीं, ट्रेनों के शेड्यूल सोमवार को जारी होंगे। अभी सिर्फ यही बताया गया है कि यात्री को एक घंटे पहले पहुंचना होगा और स्क्रीनिंग से गुजरना होगा।
  • 'हमसे राय नहीं ली गई'
आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अफसर ने कहा कि ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे ने राय नहीं ली।  हालांकि, उन्होंने कहा कि कमरे और वर्कप्लेस में एसी चलाने के लिए तापमान 24 से 30 डिग्री, आद्रता 40 से 70 की बीच रखना जरूरी है। साथ ही बाहर से साफ हवा आने की व्यवस्था एग्जॉस्ट/फैन फिल्टर के माध्यम से होनी चाहिए।
  • वेटिंग पर सफर नहीं
इन ट्रेनों के टिकट की बुकिंग स्टेशन काउंटर से नहीं होगी।  आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही टिकट बुक हो सकेगा। सिर्फ आरक्षित टिकट वाले ही यात्रा कर सकेंगे। तत्काल कोटा नहीं होगा। किसी तरह की छूट भी नहीं मिलेगी। प्लेटफार्म पर वे ही प्रवेश कर पाएंगे जिनके पास कन्फर्म टिकट होगा।
  • मास्क के बिना प्रवेश नहीं
फेस मास्क पहने बगैर प्लेटफार्म पर यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें