योग करते एनसीसी कैडेट और बीएसएफ कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
योग करने के बाद संदेश देते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे 'साउंड्स ऑफ ईशा' और 'प्रोजेक्ट संस्कृति' की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान, अतिथियों के संबोधन, योग सत्र और निर्देशित ध्यान अभ्यास आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को निर्देशित सत्रों के माध्यम से उप-योग, योग नमस्कार, गर्दन संबंधी अभ्यास तथा 'मिरेकल ऑफ माइंड' ध्यान प्रक्रिया से परिचित कराया गया।
प्रतिभागियों ने साझा किए अनुभव
अपने अनुभव साझा करते हुए एनसीसी कैडेट और निट्टे इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा धात्री ने कहा, 'हम सुबह 8 बजे यहां पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत एक सुंदर गीत से हुई, जिसके बाद मार्शल आर्ट, भरतनाट्यम और योगासन की प्रस्तुतियां हुईं। बाद में हमने कुछ आसनों का अभ्यास किया और फिर सात मिनट के 'मिरेकल ऑफ माइंड' ध्यान सत्र में भाग लिया, जिसे आज कन्नड़ में प्रस्तुत किया गया।'
ये भी पढ़ें:
PM मोदी ने कोलकाता तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में किया योग, देश भर से आई तस्वीरें
कार्यक्रम में मौजूद अतिथी
- फोटो : अमर उजाला