असम के तेल कुएं में फिर हुआ विस्फोट
- फोटो : ANI
असम के तिनसुकिया स्थित ऑयल इंडिया के तेल के कुएं के पास विस्फोट हुआ है। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इससे पहले जून की शुरुआत में भी तेल के कुएं में भीषण आग लग गई थी।
ऑयल इंडिया लिमिटेड के प्रवक्ता त्रिदीप हजारिका ने बताया कि तिनसुकिया जिले के बागजान में ऑयल इंडिया के कुएं नंबर 5 के पास विस्फोट हुआ है। इस दौरान वहां तीन विदेशी विशेषज्ञ मौजूद थे, जो इस घटना में घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया है।
बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब बागजान के तेल क्षेत्र में आग बुझाने का काम चल रहा था। फिलहाल ऑपरेशन रुका हुआ है। ऑयल इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि तीनों विशेषज्ञों को मामूली चोटें आई हैं।