फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए, 3.7 मापी गई तीव्रता

Fri, 13 Nov 2020 06:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कार्बी आंगलोंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

असम में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने इसकी पुष्टि की है। एनसीएस ने बताया कि सुबह 3:23 बजे असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


 
बता दें कि इससे पहले अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह में भी असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुवाहाटी और इसके आसपास के इलाकों में तीन अक्तूबर की रात 3.3 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप रात करीब नौ बजकर छह मिनट पर आया और इसका केंद्र कामरूप जिले में गुवाहाटी के 51 किमी पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें