भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि म्यांमार में एक तीव्र गति वाला भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 आंकी गई है। भूकंप के यह तगड़े झटके सोमवार सुबह 08:19 बजे महसूस किए गए। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। खबर के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।