फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता

Tue, 28 Jul 2020 08:48 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मिजोरम में मंगलवार की रात आठ बजकर आठ मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिजोरम से 27 किमी दक्षिण-पश्चिम में चंफाई के पास इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई।किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन

 


किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। यह पहली दफा नहीं है, पिछले कुछ दिनों से मिजोरम में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। पिछले महीने भी यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

पिछले महीने (जून) का हाल
मिजोरम के चंफाई जिले में 24 जून को सुबह सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.1 रही थी। भूकंप का केंद्र चंफाई जिले में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा था।

विज्ञापन


22 जून को सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 5.3 रही थी। भूकंप का केंद्र चंफाई जिले में जमीन से 20 किलोमीटर नीचे रहा था।

21 जून को असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी। मिजोरम के आइजोल जिले में भूकंप का केंद्र बताया गया था। इसी दिन शाम करीब 4.16 बजे असम में गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें