महाराष्ट्र की धरती लगातार आ रहे भूकंपों से हिल रही है। आज फिर नासिक में भूकंप के झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र नासिक के पश्चिम दिशा में 93 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके करीब सुबह सवा चार बजे महसूस किए गए।