महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार शाम को भूकंप आया। हालांकि भूकंप बहुत तेज नहीं था। इस घटना में रविवार रात तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूकंप की जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के विवेकानंद कदम ने बताया कि दहानु के नजदीक धुन्दल्वादी में और आसपास शाम करीब 6.40 बजे भूकंप आया। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने की शांति के बाद इलाके में भूकंपीय गतिविधि देखने को मिली है।