फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: छत्रपति संभाजी नगर में टेंपो और ट्रक में भिड़त, 12 लोगों की मौत; पीएम ने किया मुआवजे का एलान

Mon, 16 Oct 2023 02:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 Maharashtra Accident News Today : अधिकारी ने बताया कि निजी बस में करीब 35 यात्री सवार थे। यह सभी लोग बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा दरगाह के दर्शन करके नासिक लौट रहे थे। 
 
विज्ञापन
accident - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार मिनी बस एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत, जबकि 23 अन्य घायल हुए हैं। मामले मे ंपुलिस ने ट्रक चालक और दो आरटीओ कर्मचारियों को केस दर्ज करने के बाद हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में करीब 35 यात्री सवार थे। यह सभी लोग बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा दरगाह के दर्शन करके नासिक लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। साथ ही, पीएम ने पीड़ितों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर कहा कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायल व्यक्तियों को रुपये दिए जाएंगे। 50 हजार रुपये देने का एलान किया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना रविवार आधी रात के बाद एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी और राज्य की राजधानी मुंबई से 350 किमी दूर स्थित है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 304 (भाग दो), 308, 337, 338, 427 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि बस चालक ने अचानक से नियंत्रण खो दिया, जिससे जंबारगांव टोल प्लाजा के पास बस खड़े कंटेनर ट्रक टक्करा गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वैजापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मिनी बस ओवरलोड थी। इसकी क्षमता 17 लोगों को ले जाने की थी, लेकिन इसमें लगभग 35 यात्री यात्रा कर रहे थे।

निरीक्षक श्यामसुंदर कवथले ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने कहा कि 23 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बस चालक भी शामिल है। उसके सिर पर चोट आई है। वहीं, बस चालक ने दावा किया कि ट्रक अचानक वाहन के सामने आ गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें