पुलिस के मुताबिक 15 मार्च को उमरकोट पुलिस स्टेशन क्षेत्र की सीमा में लड़की अपने घर के पास होली खेल रही थी। इस दौरान स्थानीय किशोरों ने उसके साथ होली खेली। वे उसके सूनसान जगह पर ले गए और शराब पीने को मजबूर किया। आरोप है कि दोनों किशोरों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
ओडिशा के नबरंगपुर जिले में हाेली पर दो किशोरों ने एक 11 साल की लड़की को पहले शराब पीने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 15 मार्च को उमरकोट पुलिस स्टेशन क्षेत्र की सीमा में लड़की अपने घर के पास होली खेल रही थी। इस दौरान स्थानीय किशोरों ने उसके साथ होली खेली। वे उसके सूनसान जगह पर ले गए और शराब पीने को मजबूर किया। आरोप है कि दोनों किशोरों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि लड़की ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने बाद में उमरकोट पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। नबरंगपुर के एसपी मिहिर कुमार पांडा ने बताया, कि हमने लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में 15 और 17 साल की उम्र के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को नबरंगपुर की एक अदालत में पेश किया गया और किशोर गृह भेज दिया गया।
एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद किशोर इलाके से भाग गए और बाद में पुलिस ने उन्हें जिले के एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता और लड़के दोनों शराब के नशे में थे। लड़की कक्षा 7 की छात्रा है और लड़के उसके दूर के रिश्तेदार हैं। उन्होंने बताया कि लड़की की उम्र 11 साल है, जिसकी पुष्टि स्कूल रजिस्टर से की गई है।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने बुधवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नबरंगपुर में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। राज्य में यौन उत्पीड़न आम बात हो गई है। हम राज्य में महिलाओं और लड़कियों पर यौन हमलों की जांच के लिए सदन की समिति के गठन की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में 27 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम ने भी घटना की निंदा की और दुष्कर्म की घटनाओं के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।