बता दें कि भारत सरकार ने डाटा सुरक्षा का हवाला देते हुए टिक टॉक समेत चीन के 59 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधित एप्स की इस सूची में हेलो और कैम स्कैनर जैसे एप्लीकेशन भी शामिल हैं, जो भारत में काफी लोकप्रिय थे। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बाद से ही टिक टॉक एप को बैन करने की मांग की जा रही थी। यूसी ब्राउजर, शेयर इट जैसे और भी बहुत से चर्चित एप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया।
इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी चीनी एप्स की एक सूची तैयार कर केंद्र सरकार से उनपर रोक लगाने की अपील की थी। इसके पीछे यह दलील दी गई थी कि चीन भारतीय डाटा हैक कर सकता है। सरकार के मुताबिक चीन के उन 59 मोबाइल एप्स को प्रतिबंधित किया गया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक थे।
टिक टॉक- TikTok, शेयर इट- Shareit, क्वाई- Kwai, यूसी ब्राउजर- UC Browser, बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beutry Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo आदि।