फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अमृता फडणवीस को रिश्वत की पेशकश का मामला, पुलिस ने सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को पकड़ा

Mon, 20 Mar 2023 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंटरनेट तकनीक और मोबाइल तकनीक का विशेषज्ञ है और एनक्रिप्टेड तरीके से भी बातचीत कर सकता है। 
विज्ञापन
Amruta Fadnavis devendra fadnavis - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने और उन्हें रिश्वत की पेशकश करने के आरोपी अनिल जयसिंघानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस अनिल जयसिंघानी की बेटी अनिक्षा जयसिंघानी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुंबई पुलिस ने अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी को सोमवार को गुजरात से पकड़ा। 

विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री की पत्नी को ब्लैकमेल करने का मामला
अनिल के खिलाफ 15 मामले लंबित हैं। अमृता फडणवीस की शिकायत पर पुलिस ने 16 मार्च को डिजाइनर अनिक्षा को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि एक आपराधिक मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पैसों की पेशकश करने और उन्हें धमकाने का आरोप है। 

गुजरात पुलिस के साथ मिलकर किया गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी बालसिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी अनिल जयसिंघानी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। वह कई दिनों से फरार था। आरोपी कई मामलों में वांछित था। गुजरात पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंटरनेट तकनीक और मोबाइल तकनीक का विशेषज्ञ है और एनक्रिप्टेड तरीके से भी बातचीत कर सकता है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई तकनीकी टूल्स की मदद ली और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को मालाबार हिल पुलिस को सौंपा जाएगा, जहां उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें