फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Case: भारत ने लिखा नेपाल सरकार को पत्र, अमृतपाल को नेपाल के रास्ते विदेश भागने से रोके, करे गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 03:42 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

Amritpal Case: भारतीय दूतावास की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अमृतपाल के पास कई फर्जी पासपोर्ट हैं और वह किसी भी तरह नेपाल के रास्ते किसी और देश में भागने की कोशिश कर सकता है। इसलिए नेपाल सरकार अपने सभी हवाई अड्डों और अहम ठिकानों पर अलर्ट जारी करे और अमृतपाल को बाहर जाने से रोके और गिरफ्तार करे...
विज्ञापन
Amritpal Singh - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वक्त भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह कहां है, इसे लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। यह खबर भी आई कि वह नेपाल भाग गया है और वहां से वह लंदन या कनाडा भाग सकता है। इस आशंका को लेकर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल सरकार से कहा है कि वह अमृपाल को नेपाल के रास्ते किसी और देश जाने से रोके। विदेश मंत्रालय को लिखे गए पत्र में भारतीय दूतावास ने आशंका जताई है कि अमृतपाल नेपाल में है और अगर वह यहां से किसी और देश भागने की कोशिश करता है, तो नेपाल सरकार उसे तत्काल गिरफ्तार कर भारत के हवाले करे।

भारतीय दूतावास की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अमृतपाल के पास कई फर्जी पासपोर्ट हैं और वह किसी भी तरह नेपाल के रास्ते किसी और देश में भागने की कोशिश कर सकता है। इसलिए नेपाल सरकार अपने सभी हवाई अड्डों और अहम ठिकानों पर अलर्ट जारी करे और अमृतपाल को बाहर जाने से रोके और गिरफ्तार करे।

नेपाल के मशहूर अखबार काठमांडू पोस्ट को मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल सरकार ने भारतीय दूतावास की ओर से भेजे गए पत्र और अमृतपाल सिंह से जुड़ी तमाम जानकारियां, उसकी तस्वीरें और अहम दस्तावेज़ एयरलाइंस से जुड़े सभी होटलों, सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को भेज दी हैं, जिसमें यह भी बताया गया है कि अमृतपाल अलग अलग नाम और हुलिये में भी पाया जा सकता है।

इधर भारतीय पुलिस तेजी से अमृतपाल की तलाश में जुटी है और तमाम संभावित ठिकानों पर पुलिस और खुफिया विभाग सक्रियता के साथ काम कर रही है। नेपाल से जुड़ी हर सीमा पर अलर्ट जारी किया जा चुका है और सीमा पार करने वालों की गहन तलाशियां चल रही हैं।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें