फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरावती यौन शोषण मामला : कटोरा नाका का कमल रेजिडेंसी का फ्लैट था अड्डा, कई पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Fri, 17 Apr 2026 04:51 AM IST
Nitin Gautam अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के अमरावती में कई युवतियों को यौन शोषण और उनकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने दोस्त के फ्लैट पर युवतियों का शोषण करता था। दोस्त भी इस रैकेट का हिस्सा था। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र मे अमरावती जिले के परतवाड़ा में 180 युवतियों के यौन शोषण और 350 से अधिक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शहर के कटोरा नाका इलाके में स्थित कमल रेजिडेंसी का एक फ्लैट यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का अड्डा था। इस फ्लैट में रहने वाला युवक भी इस रैकेट में शामिल था।
विज्ञापन


दोस्त के फ्लैट पर किया युवतियों का शोषण
मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर ने पुलिस को बताया कि उसने अमरावती में अपने एक दोस्त के किराए के फ्लैट पर इन युवतियों का यौन शोषण किया और वीडियो बनाए। यही नहीं, कुछ युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मुंबई और पुणे भी ले गए। इस कांड में केवल अयान ही नहीं, बल्कि वीडियो को प्रसारित करने और इस साजिश को अंजाम देने में उसके सात अन्य साथियों की भी संलिप्तता सामने आई है। 

पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा 13 अप्रैल को परतवाड़ा क्षेत्र में कुछ युवतियों के साथ एक शख्स के आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने से हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 साल के मुख्य आरोपी अयान को हिरासत में लिया। उसके पास से बरामद किए मोबाइल और डिजिटल उपकरणों की जांच के दौरान पुलिस को आठ पीड़ित युवतियों के कुल 18 वीडियो और 31 आपत्तिजनक तस्वीरें मिली।
विज्ञापन


अयान का जन्मदिन मनाने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर 
आरोपी अहमद के साथ जन्मदिन का केक काटने वाले पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। ये वीडियो अयान अहमद के सोशल मीडिया एकाउंट पर देखे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि ये पुलिसकर्मी इस मामले की जांच में गठित समिति का हिस्सा थे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मी सहायक पुलिस (एपीआई) इंस्पेक्टर सलीम शेख अब्दुल नाजिम सिपाही शुभम वर्मा मयूर गौरव मोहन बावरे और पुरुषोत्तम बावरे को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें