फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amravati Killing: अमरावती के हत्याकांड पर बोले उपमुख्यमंत्री फडणवीस, विदेशी ताकतें कर रही देश में तनाव फैलाने का प्रयास

Sun, 03 Jul 2022 07:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा ध्यान में आ रहा है कि देश में तनाव हो, ऐसा कुछ विदेशी ताकतें भी प्रयास कर रही हैं। इसकी भी जांच होगी। शुरुआत में इसको एक डकैती का रूप दिया गया था, उसकी भी जांच की जाएगी। ये सब बातें हम जल्द सामने लाएंगे।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसमें कोई बाहरी कनेक्शन है क्या? ऐसा ध्यान में आ रहा है कि देश में तनाव हो, ऐसा कुछ विदेशी ताकतें भी प्रयास कर रही हैं। इसकी भी जांच होगी। शुरुआत में इसको एक डकैती का रूप दिया गया था, उसकी भी जांच की जाएगी। ये सब बातें हम जल्द सामने लाएंगे। अमरावती की घटना गंभीर है, जिस बर्बरता के साथ उन्हें मारा गया है, ये बहुत क्रूरतापूर्ण व्यवहार है। आरोपियों को पकड़ा गया है। एनआईए भी इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


वहीं अमरावती हत्याकांड को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर नीलम अराज ने कहा कि कल रात मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया और अभी उससे पूछताछ चल रही है। मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनकी संख्या बढ़ भी सकती है।

इन छह आरोपियों की हुई पहचान
उन्होंने बताया कि उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में अमरावती कोर्ट ने मास्टरमाइंड शेख इरफान शेख रहीम को सात जुलाई तक पुलिस में भेजा गया है। पहले छह आरोपियों की पहचान 22 साल के मुदस्सिर अहमद, 25 वर्षीय शाहरूख पठान, 24 वर्षीय अब्दुल तौफिक, 22 वर्षीय शोएब खान, 22 वर्षीय अतिब रशीद और 44 वर्षीय युसूफकान बहादुर खान के रूप में हुई है।  
विज्ञापन


अमरावती के डीसीपी ने कहा कि उमेश कोल्हे हत्याकांड में हमने अभी तक छह आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। उनपर आईपीसी की धारा 302, 120 बी, 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि उन्होंने नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर जो पोस्ट  किया था उस कारण यह घटना हुई। 

उमेश कोल्हे के भाई की मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में डालने की मांग

वहीं मृतक उमेश कोल्हे के भाई महेश कोल्हे ने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में डाला जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को सजा मिले। हमें किसी की तरफ से कोई धमकी या दबाव नहीं है। पुलिस नोट के जरिए हमको पता चला कि नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डालने पर भईया की हत्या हुई है। यूसुफ खान (गिरफ्तार आरोपी) के साथ भईया की अच्छी दोस्ती थी और उसको हम 2006-07 से जानते हैं और अच्छे  संबंध हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें