फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Amphan Live Updates: 20 मई की शाम को पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा महातूफान अम्फान

Tue, 19 May 2020 04:18 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/भुवनेश्वर

खास बातें

Cyclone Amphan: चक्रवाती तूफान अम्फान ने सोमवार को बेहद विकराल रूप ले लिया और इसके चलते अब ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। इस चेतावनी के बाद राज्य सरकार 11 लाख लोगों को इन इलाकों से निकालने की तैयारी में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम चार बजे इसे लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई। करीब 195 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से अम्फान तूफान 20 मई की शाम को पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:13 AM, 19-May-2020

ओडिशा: 11 लाख लोगों को निकाला जा रहा

चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के चलते तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से 11 लाख लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। इन लोगों को अस्थायी शेल्टर होम में पहुंचाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

10:50 PM, 18-May-2020

स्पेशल ट्रेन रद्द

महातूफान 'अम्फान' की वजह से रेलवे ने भुवनेश्वर-खड़गपुर रूट पर विशेष ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने सोमवार को इस रूट पर चलने वाली विशेष ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला किया। ये ट्रेन अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी। 

09:33 PM, 18-May-2020

महातूफान में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की क्षमता 

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा का कहना है कि इस तूफान में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की क्षमता है। वहीं एनडीआरएफ के डीजी ने कहा कि यह हमारे लिए दोहरी चुनौती है क्योंकि यह तूफान कोरोनाकाल में आया है। उन्होंने कहा कि हमने राहत कार्य के लिए 53 टीमें स्टैंड बाय पर रखा हुआ है। 

विज्ञापन
09:08 PM, 18-May-2020

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की टीमें तैयार 

एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने तूफान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में उचित संख्या में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। फिलहाल अभी हम जागरूकता फैलाने के साथ लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम इस तूफान को हल्के में नहीं ले रहे हैं क्योंकि भारत दूसरी बार ऐसे किसी महातूफान का सामना करने वाला है। इस तरह का पहला तूफान 1999 में आया था।
 

07:43 PM, 18-May-2020

करीब 195 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से अम्फान तूफान 20 मई की शाम को पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा। 

 

विज्ञापन
07:17 PM, 18-May-2020

ओडिशा और प. बंगाल महातूफान अम्फान से बुरी तरह से प्रभावित होंगे। ओडिशा में एनडीआरएफ की 13 और प. बंगाल में 17 टीम तैनात की गई है। पीएम द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में फैसला हुआ है कि लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी एनडीआरएफ टीमों की तैनाती की जाएगी : एसएन प्रधान, डीज, एनडीआरएफ 

 

06:17 PM, 18-May-2020

एनडीआरएफ की 25 टीम तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्रालय और एनडीआरएफ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि एनडीआरएफ की 25 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 12 टीमों को तैयार रखा गया है। 

 

05:35 PM, 18-May-2020

केरल में अलर्ट

अम्फान तूफान के कारण केरल के कई हिस्सों में रविवार रात से ही बारिश हो रही है। एसडीएमए ने 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी है। 

 

05:13 PM, 18-May-2020

पीएम मोदी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्रालय और एनडीएमए अधिकारियों के साथ बैठक में स्थिति की समीक्षा की। गृह मंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद। 
 


 

05:07 PM, 18-May-2020

विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने कहा, ओडिशा सरकार ने लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। मछुआरों को 21 मई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 
 

05:04 PM, 18-May-2020

सुपर साइक्लोन में तब्दील हुआ अम्फान

मौसम विभाग के मुताबिक, अम्फान सुपर साइक्लोन में तब्दील हुआ और 20 मई को बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों दिघा और हटिया आइसलैंड से गुजरेगा। 

 

03:44 PM, 18-May-2020

अगले 6 घंटे में अम्फान के और तीव्र होने के आसार

अगले 6 घंटे में अम्फान के और तीव्र होने के आसार हैं। हमने गजपति, पुरी, गंजमजगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कल बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, खुर्जा, कटक में बारिश होगी: आईएमडी निदेशक, भुवनेश्वर 
 
 

02:12 PM, 18-May-2020

चार बजे उच्च स्तरीय बैठक करेंगे पीएम मोदी: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्रालय (एमएचए) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के साथ शाम चार बजे बैठक करेंगे।

शाह ने ट्वीट किया, ‘चक्रवात की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एमएचए और एनडीएमए के साथ शाम चार बजे एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।’

01:41 PM, 18-May-2020

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 37 एनडीआरएफ टीम तैनात

एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि ओडिशा (सात जिले) और पश्चिम बंगाल (छह जिले) में कुल 37 एनडीआरएफ टीमों को तैनात किया गया है, जिनमें से 20 टीमें आज दिन खत्म होने तक सक्रिय रूप से तैनात की जाएंगी और 17 टीमें तैयार रहेंगी।

01:13 PM, 18-May-2020

पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार को परामर्श जारी

गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार को जारी परामर्श में कहा कि ‘अम्फान’ अब दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों और बगल की मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद है। गृह मंत्रालय ने कहा कि यह पिछले छह घंटों से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

12:39 PM, 18-May-2020

मौसम विभाग ने जारी की 21 मई तक भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय के लिए 21 मई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

12:29 PM, 18-May-2020

शाम तक प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप धारण सकता है अम्फान

चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ आज शाम तक प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप धारण सकता है और बुधवार को 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट से टकरा सकता है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

12:20 PM, 18-May-2020

पीएम मोदी चार बजे करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

चक्रवाती तूफान अम्फान पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चार बजे गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। 
 

 

12:17 PM, 18-May-2020

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान की वजह से अगले चार दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगले 24 घंटे के दौरान बंगाल की दक्षिणी खाड़ी, 17-18 मई के दौरान बंगाल की केंद्रीय खाड़ी और 18-20 मई के दौरान बंगाल की उत्तरी खाड़ी में मछली पकड़ने न जाएं। 

11:20 AM, 18-May-2020

सरकारी तंत्र हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार: गृह सचिव

पश्चिम बंगाल सरकार के गृह सचिव ने बताया कि सरकारी तंत्र हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। राहत शिविरों में भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की व्यवस्था की गई है। राहत और बचाव टीमों को संबंधित जिलों में भेज दिया गया है। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने एक उच्चस्तरीय बैठक में तूफान की स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

वहीं ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि गंजम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, कटक, खुर्दा और नयागढ़ के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर पर करीबी नजर रखी जा रही है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का फैसला स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। यहां के लगभग 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के प्रबंध किए गए हैं।

11:18 AM, 18-May-2020

एनडीआरएफ ने 17 टीमों को किया तैनात

राष्ट्रीय आपदा रिस्पांस बल (एनडीआरएफ) ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 17 टीमों को तैनात किया है। एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि मुख्यालय से स्थिति पर बारीक नजर रखी जा रही है और हम राज्य सरकारों और मौसम विभाग के साथ लगातार संपर्क में हैं।

सात टीमों को पश्चिम बंगाल के छह जिलों दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा और हुगली तथा 10 टीमों को ओडिशा के सात जिलों पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज में तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की एक टीम में करीब 45 लोग होते हैं।

11:18 AM, 18-May-2020

पारादीप में एनडीआरएफ की 21 सदस्यीय टीम तैनात

एनडीआरएफ ने पारादीप में भी अपनी 21 सदस्यीय एक टीम तैनात की हैं। ये लोग पारादीप के तटीय इलाकों और झुग्गी बस्तियों में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। ये लोग राहत अभियान चलाने के साथ लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराएंगे। टीम अपने साथ आवश्यक उपकरण और हथियार भी लेकर गई है।

10:59 AM, 18-May-2020

Cyclone Amphan: 1999 के बाद दूसरी बार महातूफान का सामना करेगा भारत, सेनाएं अलर्ट

20 मई की दोपहर से शाम के बीच सागर द्वीप के पास टकराने की आशंका
कोलकाता स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जीके दास ने बताया के अम्फान के ताकतवर तूफान के तौर पर 20 मई की दोपहर से शाम के बीच सागर द्वीप के पास टकराने की आशंका है। इसकी वजह से उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे तटीय इलाकों में 19 से हल्की से भारी बारिश के आसार हैं।



20 मई को इन जिलों के ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में मंगलवार दोपहर से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जोकि अगले दिन सुबह तक 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएंगी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें