फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता अस्पताल  में भर्ती तो उनकी फोटो के साथ हुई राज्य कैबिनेट की बैठक 

Thu, 20 Oct 2016 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जयललिता
विज्ञापन
तमिलनाडु  की सीएम जयललिता  22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं और इस मु्श्किल वक्त में उनके वफादार मंत्री बखूबी साथ निभा रहे हैं। सीएम के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से बुधवार को पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान सीएम की फोटो को कुर्सी पर रखकर बैठक की गई। जयललिता की गैरमौजूदगी में पनीरसेल्वम ही मुख्यमंत्री का कामकाज संभाल रहे हैं। कैबिनेट बैठक में पनीरसेल्वम जयललिता की तस्वीर को अपने सामने रख दूसरी कुर्सी पर बैठे।
विज्ञापन


पनीरसेल्वम सीएम जयललिता के करीबी और बेहद विश्वस्त माने जाते हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जब जयललिता को सजा हुई और उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ा था तो पनीरसेल्वम को ही मु्ख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई थी। पनीरसेल्वम भी अलग-अलग तरीकों से सीएम के प्रति अपना सम्मान और वफादारी साबित करते रहे हैं। सार्वजनिक मंचों पर पनीरसेल्वम कई बार जयललिता के पैरों में दंडवत हो चुके हैं। 

कैबिनेट बैठक में कावेरी जल विवाद, अवैध निर्माण को लेकर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा की गई। कैबिनेट की यह बैठक करीब एक घंटा चली।  बैठक में जयललिता की सलाहकार शीला बालाकृष्णन भी मौजूद रहीं। हालांकि कैबिनेट बैठक में उनका होना चौंकाने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें