फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायका नेताजी काः डार्क चॉकलेट और कप नूडल्स हैं जया बच्चन की खास पसंद

Sat, 14 Sep 2019 10:54 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jaika neta ji ka - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी और राज्यसभा सांसद जया बच्चन को डार्क चॉकलेट और कप नूडल्स बहुत पसंद है। संसद के केंद्रीय कक्ष में यह दोनों न होने पर वह कई बार लोगों को सुना चुकी हैं। हालांकि कैंटीन और खान-पान के मैनेजरों की समस्या है कि डार्क चॉकलेट या कप नूडल्स के संसद में ग्राहक कम हैं। चार-छह महीने में कुछ ही बिक पाती हैं, रखने का स्थान भी छोटा है, लेकिन जया हैं कि मानती ही नहीं। बताते हैं डार्क चॉकलेट और कप नूडल्स का मामला तो एक बार रेल मंत्री पीयूष गोयल तक भी मामला पहुंच चुका है।

विज्ञापन

अमिताभ ने बना दिया माहौल हल्क

वैसे संसद भवन में काम करने वाले कर्मी बताते हैं कि बड़ा पर्स लेकर चलने वाली जया बच्चन काफी उदार हैं। जब खुश रहती हैं तो फिर अपने अंदाज में रहती हैं, लेकिन जब नाक चढ़ जाए तो क्या कहने। एक पुराने कर्मी ने बताया कि एक बार अमिताभ बच्चन संसद में आए थे और वीवीआईपी कैंटीन तक गए थे। अचानक जया बच्चन किसी बात पर थोड़ा चिढ़ गईं। जया के बारे में आम है कि चिढ़ती हैं तो खूब सुनाती भी हैं। जया का यह अंदाज अमिताभ भी देख रहे थे। 

इससे पहले अमिताभ ने कैंटीन के इसी कर्मी के सेवाभाव, तत्परता पर उससे सहृदयता दिखाई थी। लिहाजा वह अमिताभ के पास पहुंचा और धीरे से जया के व्यवहार की शिकायत कर दी। कहते हैं कि कहना भर था कि अमिताभ ने अपने अंदाज में मुंह बनाया, मुस्कराए और इशारा कर दिया। मानों कह दिया हो तुम कोई अकेले पति नहीं हो जो....। बस फिर क्या था बात...आई-गई हो गई। 

खान-पान में चूजी हैं जया

बताते हैं जया खान-पान में बहुत सेलेक्टिव हैं। खर्च करने में संकोच नहीं करती। सूत्रों की मानें तो जया के साथ आने वाले संसद सदस्य के जेब पर भी कोई भार मुश्किल ही पड़ता है। हालांकि जया कैंटीन से खाना कम ही खाती हैं। खाने में भी हल्का-फुल्का ही पसंद करती हैं। हाइजीन का ख्याल रहता है। पैकेटबंद फूड ज्यादा अच्छे लगते हैं। संसद के केंद्रीय हाल में भी जया बच्चन की इसी तरह के खाने का आइटम तलाशती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें