Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
सोनी टीवी के ट्विटर हैंडिल से जारी वीडियो अमिताभ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'हर चीज पर ब्रेक लग सकता है। नुक्कड़ की चाय को, चाय पर होने वाली हैलो-हाय को, सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को, हर चीज को ब्रेक लग सकता है। ऑफिस वाली चाकरी को, आधी रात वाली तफरी को, शॉपिंग मॉल वाले प्यार को, चौराहे के यार को, हर चीज को ब्रेक लग सकता है। सुबह के स्कूल को, रास्ते की धूल को, जीवन की रेस को, कॉन्फ्रेंस रूम की मेज को, घड़ी की टिक-टिक को, शांताबाई की झिक-झिक को, ट्रेन की हाहाकार को, धड़कन की रफ्तार को, हर चीज को ब्रेक लगता है लेकिन एक चीज है जिसे ब्रेक नहीं लग सकता... सपनों को... सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन, नौ मई रात नौ बजे सिर्फ सोनी टीवी पर।'