रोचक मुकाबले के बाद भारत ने बांग्लादेश को हराया था
- फोटो : BBC
वर्ल्ड टी20 के भारत-बांग्लादेश मुकाबले में भारत की रोमांचक जीत सोशल मीडिया पर खासी चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत ने बांग्लादेश को एक रन से हरा दिया। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- "एमएस धोनी आज रात बांग्लादेश के खिलाफ आप शानदार रहे। अंतिम गेंद तक जिस रणनीति से तुमने खेला वो कोई मजाक नहीं है।"
साथ ही कुछ तल्ख अंदाज में उन्होंने ये भी लिखा- "पूरे सम्मान के साथ, एक भारतीय कमेंटेटर को यही शोभा देगा कि वो पूरे समय अन्य खिलाड़ियों की बात करने की जगह अपने खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा बात करें।"
अमिताभ को रीट्वीट करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने लिखा- "कहने के लिए और कुछ नहीं है।" सुरेश रैना ने ट्वीट किया- "अंत तक हौसला मत छोड़ें, तब तक खुशियां न मनाएं जब जीत नहीं जाते। क्या गेम है !"