फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा सरकार के सौ दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे अमित शाह

Sun, 10 Jun 2018 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 18 जून को यहां राज्य सरकार के सौ दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। पार्टी के सूत्रों ने रविवार को यहां इस बात की जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शाह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति तय करने के लिए पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


ध्यान रहे कि इस साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने भारी जीत हासिल करते हुए 25 साल से सत्ता पर काबिज वाममोर्चा सरकार को गद्दी से हटा दिया था। 16 जून को राज्य की गठबंधन सरकार के सौ दिन पूरे होंगे। 

भाजपा की प्रदेश सचिव प्रतिमा भौमिक ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड में बिप्लब देव सरकार की ओर से पहले तीन महीनों के दौरान किए गए विकास कार्यों का ब्योरा रहेगा। उन्होंने बताया कि अमित शाह 18 जून को पूर्वोत्तर के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गुवाहाटी में बैठक करने के बाद यहां आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें