फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: अमित शाह का दावा- नेहरू-पटेल और मौलाना आजाद भी यूसीसी लागू करना चाहते थे, अल्पसंख्यक वोट की चाह ने रोका

Wed, 21 Feb 2024 02:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा की नीतियों और प्राथमिकताओं की सराहना करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा शासित उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।  
 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल, मौलाना आजाद, जवाहरलाल नेहरू और राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि देश में यूसीसी लागू होना चाहिए। यह दावा है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का। उन्होंने अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का आरोप लगाया। बीते सात दशक से अधिक कालखंड में बनीं सरकारों का जिक्र कर शाह ने कहा कि अब तक वे यूसीसी इसलिए नहीं ला पाए क्योंकि वे अल्पसंख्यक वोट हासिल करने की जुगत में लगे थे। वहीं, भाजपा की नीतियों और प्राथमिकताओं की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा शासित उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।  

विज्ञापन




अब भारत पाकिस्तानी हमलों का मुहंतोड़ जवाब देता है
शाह ने यूपीए सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हम सभी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शासन देखा है। पिछले 10 वर्षों में हर दिन भारत में पाकिस्तान से कोई न कोई प्रवेश कर जाता था। पाकिस्तान से आकर वह आंतक फैलाता है। इसका कोई जवाबदेह भी नहीं होता था। फिर जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना। पाकिस्तान ने फिर भारत को आतंकित करने की कोशिश की लेकिन इस बार पीएम ने पुंछ और पुलवामा हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने 10 दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमला कर जवाबी कार्रवाई की। इससे पहले सिर्फ दो ही ऐसे देश थे, जो जवाबी कार्रवाई करते थे। अब भारत तीसरा देश बन गया है, जो मुंहतोड़ जवाब देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें