फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: मतदाताओं से जुड़ने के लिए भाजपा का देशव्यापी अभियान, अमित शाह आज कॉल सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Fri, 01 Sep 2023 05:38 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा इस पहल के हिस्से के रूप में अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से सक्षम बनाने के लिए कदम उठा रही है।
 
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने के लिए देशभर में कॉल सेंटर स्थापित करने के भाजपा के अभियान का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में देश के कोने-कोने से आए चुनिंदा पार्टी सदस्यों की मौजूदगी में इस अभियान का उद्घाटन किया जाएगा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए इन कॉल सेंटरों के लॉन्च पर चर्चा के लिए भाजपा नेताओं ने महत्वपूर्ण बैठक भी की है। आम चुनावों के मद्देनजर भाजपा इस पहल के जरिये अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर अपनी चुनावी रणनीति को और मजबूत बनाना चाहती है।

इन कॉल सेंटरों का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर मतदाताओं के साथ प्रभावी ढंग से जुड़ना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है। पार्टी के प्रमुख नेता राष्ट्रव्यापी स्तर पर इन कॉल सेंटरों की स्थापना और संचालन के लिए सहयोगात्मक रूप से विस्तृत रूपरेखा तैयार कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द योजना अमल में आ सके।
विज्ञापन


इसके अलावा, भाजपा ने इन कॉल सेंटरों के जरिये मतदाताओं के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए खाका तैयार किया है। साथ ही नगरपालिका अध्यक्षों और महापौरों के लिए सम्मेलन शुरू करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। 2024 में 350 से अधिक सीटें हासिल करने के लक्ष्य के साथ भाजपा का पूरा फोकस इस योजना को सफल बनाने पर केंद्रित है।

शहरी मतदाताओं को भी आकर्षित करने की रणनीति
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने ग्रामीण और शहरी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई है। चुनाव प्रबंधन में पारंगत पार्टी नेताओं ने ग्रामीण मतदाताओं के साथ जुड़ाव बढ़ाते हुए देश भर में जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रशिक्षण अब शहरी स्थानीय निकाय से जुड़े नेताओं, महापौरों और नगर परिषद प्रमुखों को भी दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें चुनावी रणनीति बनाने में भी शामिल किया गया है। भाजपा की शहरी इलाकों में मजबूत पकड़ बनी हुई है, जिसने विपक्षी दलों का भी ध्यान खींचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें