फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन: आतंकवाद-तस्करी में शामिल भगोड़ों को लाया जाए वापस; अमित शाह ने दिया निर्देश

Sat, 26 Jul 2025 12:19 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाह ने इस दौरान आतंकवादी वित्तपोषण तंत्र की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसियों को वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित जानकारी का विश्लेषण कर आतंकी मॉड्यूल का पता लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा पुलिस से केवल स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का किया उद्घाटन। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अधिकारियों को आतंकवादी और तस्करी गतिविधियों में शामिल भगोड़ों को वापस लाने के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए। नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का उद्घाटन में शाह ने केंद्रीय और राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और आतंक-आपराधिक गठजोड़ के घरेलू नेटवर्क को तोड़ने के दृष्टिकोण को मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


 यह सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित हो रहा है। इसमें भौतिक और वर्चुअल उपस्थिति दोनों प्रारूप शामिल है। सम्मेलन में देश भर से लगभग 800 अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के डीजीपी, युवा पुलिस अधिकारी और विशेष क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल थे। ये सभी अपने-अपने राज्य की राजधानियों से वर्चुअल मोड के माध्यम से सम्मेलन में शामिल हुए और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। आधिकारिक बयान के अनुसार, शाह ने इस दौरान आतंकवादी वित्तपोषण तंत्र की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसियों को वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित जानकारी का विश्लेषण कर आतंकी मॉड्यूल का पता लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा पुलिस से केवल स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा गया है। सम्मेलन के पहले दिन उन बाहरी तत्वों की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया जो राष्ट्र के हितों के खिलाफ हैं और उनके घरेलू संबंधों, विशेष रूप से नशीले पदार्थों के व्यापार में उनकी संलिप्तता पर चर्चा हुई।  

एन्क्रिप्टेड संचार एप व नवीनतम तकनीकी पर चर्चा
शाह ने आतंकवादी नेटवर्क की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले एन्क्रिप्टेड संचार एप और नवीनतम तकनीकों के अवैध उपयोग, भीड़ प्रबंधन और निर्जन द्वीपों की सुरक्षा के लिए तकनीक के उपयोग जैसे चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया। गृह मंत्रालय को सभी हितधारकों के साथ एक मंच स्थापित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आतंकी नेटवर्क की ओर से एन्क्रिप्टेड संचार के इस्तेमाल का मुकाबला करने के लिए समाधान निकाले जा सकें। सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को नागरिक उड्डयन और बंदरगाह सुरक्षा, आतंकवाद निरोध, वामपंथी उग्रवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के प्रतिकार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें