फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव की घटना पर अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर की बात, मांगा पूरा ब्योरा

Tue, 10 Apr 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत कर उन्नाव के सामूहिक बलात्कार और पीड़िता के पिता की मौत मामले का ब्योरा मांगा। साथ ही उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व दो अप्रैल के भारत बंद के बाद दलितों के उत्पीड़न पर पार्टी के ही चार सांसदों के मोर्चा खोलने से पहले ही चिंतित है। मुख्यमंत्री योगी की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में इसी मुद्दे और कानून व्यवस्था पर बातचीत हुई थी। 

उन्नाव मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार को लखनऊ जा रहे शाह कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सीएम योगी के साथ गहन मंथन करेंगे। कई सांसदों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मनमानी करते हैं, मगर इसकी शिकायत का सीएम योगी कोई संज्ञान नहीं लेते। एक दलित सांसद ने सीएम योगी पर डांट कर भगाने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व के चिंता जताने के बाद ही योगी सरकार हरकत में आई। राज्य सरकार ने संबंधित थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के 4 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने आरोपी विधायक को भी तलब किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें