फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह ने राहुल से पूछा, 55 साल के शासन के बाद भी क्यों नहीं दिखता विकास

Sun, 10 Jun 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर कस्बे में रविवार को रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस शासन में खराब व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव में 65 सीटें जीतने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।

विज्ञापन


विभिन्न लोक मंडलियों ने अपने पारंपरिक अंदाज में शाह का स्वागत किया। शाह का यह रोड शो ‘विकास यात्रा’ का हिस्सा है। यह ‘विकास यात्रा’ इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह निकालेंगे। 55 सालों के शासन में कांग्रेस की खराब व्यवस्था पर शाह ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। 

एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘राहुल बाबा, आप हमारे चार सालों के काम की जानकारी क्यों मांग रहे हैं? हमें आपको कोई जानकारी देने की जरूरत नहीं है। जब हम लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे तो उन्हें हर मिनट और हर पैसे की जानकारी देंगे। रमन सिंह सरकार छत्तीसगढ़ में फिर वापस आएगी और भाजपा 90 में से 65 सीटें जीतेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें