फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले: बंगाल में बनाए जाते हैं घुसपैठियों के ID कार्ड;ममता के हटने पर हल हो जाएगी घुसपैठ की समस्या

Thu, 10 Apr 2025 03:40 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब बंगाल ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करेगा तो वहां घुसपैठ की समस्या खत्म हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव जेडी(यू) नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर देगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी, तो घुसपैठ का मुद्दा सुलझ जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक कार्यक्रम बांग्लादेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर अवैध घुसपैठ की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि उनके पास पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक सरल सुझाव है। अगर बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार लाते हैं, तो समस्या का समाधान हो जाएगा और (भारत-बांग्लादेश सीमा पर) अपराध रुक जाएंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं कि घुसपैठ के लिए केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि वही अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करता है। उन्होंने कहा, मेरा उनसे सवाल है कि ऐसे घुसपैठियों के वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड किसने बनाए। ये सभी वोटर कार्ड उत्तर 24 परगना जिले में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को उनमें (घुसपैठियों में) वोट बैंक दिखता है।

वक्फ कानून का बचाव किया

विज्ञापन

नए वक्फ अधिनियम के लागू होने का पुरजोर बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि यह आम मुसलमानों के लिए फायदेमंद होगा और उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर इस कानून के बारे में गलत प्रचार करने का आरोप लगाया। एक अन्य सवाल पर शाह ने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव जेडी(यू) नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी।

इसे भी पढ़ें- AICC Convention: कांग्रेस आने वाले दिनों में कैसी राजनीति करेगी? खरगे-थरूर और कार्ति चिदंबरम ने बताई योजनाएं  
विज्ञापन
विज्ञापन





इस दौरान उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव जेडी(यू) नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। शाह ने दावा किया कि एनडीए इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद बिहार में अब तक की सबसे बड़ी संख्या के साथ सरकार बनाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें