फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में बोले अमित शाह, पर्रिकर के नेतृत्व में ही काम करेगी अगली सरकार

Tue, 24 Jan 2017 11:21 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी राज्य गोवा में नितिन गडकरी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी होने की अटकलों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया है कि राज्य की अगली सरकार मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में ही काम करेगी। वॉस्को शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोमवार को भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गोवा ने मनोहर पर्रिकर के रूप में देश को बहुत बड़ी संपत्ति दी है। पर्रिकर की दिल्ली और गोवा में जबर्दस्त मांग है। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 4 फरवरी को मतदान होना है। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गोवा के लोगों की मांग है कि हम परिकर को राज्य में वापस भेज दें। प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई को भी केंद्र में परिकर की उतनी ही जरूरत है। हम चुनाव के बाद यह तय करेंगे कि पर्रिकर कहां काम करेंगे। उन्होंने कहा ‘लेकिन मैं आपको भरोसा देता हूं कि मनोहर पर्रिकर जहां भी काम करेंगे, गोवा सरकार उन्हीं के नेतृत्व में काम करेगी।’

गौरतलब है कि गोवा के प्रभारी नितिन गडकरी के नाम पर मुख्यमंत्री पद की अटकलों को उस वक्त हवा मिली, जब उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव या तो निर्वाचित प्रतिनिधि करेंगे या फिर दिल्ली से किसी नेता को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें