फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश को लेकर केंद्र सतर्क, गृह मंत्रालय कर रहा निगरानी, अब तक 31 की मौत

Wed, 14 Oct 2020 09:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : ANI
विज्ञापन

Rain in Hyderabad: भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते दोनों राज्यों के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। तेलंगाना में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के इस कहर से अब तक दोनों राज्यों में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश की स्थिति पर गृह मंत्रालय लगातार निगरानी रख रहा है ।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार जरूरत के इस समय में दोनों राज्यों के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं प्रभावितों के सकुशल रहने की कामना करता हूं।
 
संकट की इस घड़ी में देश तेलंगाना के साथ: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि देश संकट की इस घड़ी में तेलंगाना के लोगों के साथ एकजुट है। राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है। राष्ट्रपति कोविंद ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी बातचीत की तथा लगातार बारिश से जान-माल के हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ बातचीत की तथा हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश के कारण जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। संकट की इस घड़ी में देश तेलंगाना के लोगों के साथ एकजुट है। 

पीएम मोदी ने चंद्रशेखर राव, जगनमोहन से की बात   
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात की दोनों राज्यों में लगातार बारिश से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर मैंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात की। राहत व बचाव कार्य में केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 

भारी बारिश से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मालूम हो कि दोनों राज्यों में भारी बारिश और इससे हुए विभिन्न हादसों में अब तक कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें