फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कैंपों पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद बोले शाह- मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित

Tue, 26 Feb 2019 06:37 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को सीमा पार, पाकिस्तान के हिस्से में आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद के शिविर पर की गई कार्रवाई को लेकर भारतीय वायु सेना को बधाई दी और उसके जज्बे को सलाम किया।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि आज की कार्रवाई ने यह पुन: साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा  कि भारत की जांबाज सेना को उनकी बहादुरी और वीरता के लिए मैं बधाई देता हूं और उनके हौसले को सलाम करता हूं ।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के हमले नये भारत के संकल्प और उसकी इच्छाशक्ति को रेखांकित करते हैं। भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा ।" उन्होंने कहा "आज की यह कार्रवाई नए भारत की इच्छा शक्ति और संकल्प को दर्शाती है। नया भारत किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और ना ही आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को माफ करेगा ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें