अमित शाह ने लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों-मछुआरों के हित 100% सुरक्षित किए। शाह ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया और 2029 में NDA की जीत का भरोसा जताया।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से हालिया भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और केंद्र की नीतियों पर दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया और झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। शाह ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों में किसानों और मछुआरों के हित पूरी तरह सुरक्षित किए गए हैं।
पीएम मोदी ने किसानों-मछुआरों का हित सुरक्षित किया- शाह
इसके साथ ही शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत अमेरिका के साथ हाल ही में हुए समझौते में किसानों और मछुआरों के हितों की 100 प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले यूपीए सरकार के दौरान किसानों के हितों की अनदेखी हुई और उनका फायदा नहीं हुआ। इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी भरोसा जताया कि 2029 में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा-नेतृत्व वाली एनडीए सरकार केंद्र में सत्ता में आएगी।
ये भी पढ़ें:- सुखोई-30 से राफेल तक: असम हाईवे एयरस्ट्रिप पर वायुसेना का पराक्रम, चीनी सीमा के पास भारतीय वीरों ने दिखाया दम
शाह ने बताया पुडुचेरी को विकसित बनाने का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि पिछली पांच साल में कांग्रेस ने पुडुचेरी में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का माहौल बनाया था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे बदलकर व्यवस्था और विकास की ओर ले जाया है। अब अगले पांच साल में पुडुचेरी को विकसित बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पहले पुडुचेरी के फैसले गांधी परिवार द्वारा दिल्ली से लिए जाते थे, अब यह निर्णय पुडुचेरी में ही लिए जाते हैं। अमित शाह ने पुडुचेरी में एनडीए, भाजपा और नेता रंगास्वामी के प्रति जनता के विश्वास की बात करते हुए कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 44% वोट मिले थे, लेकिन इस बार गठबंधन 60% वोट पाने का लक्ष्य रखता है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और समृद्धि को भी जनता के सामने रखा।
अन्य वीडियो