फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता सरकार का आया आखिरी वक्त, अब दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी भाजपा: अमित शाह

Fri, 06 Nov 2020 04:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बांकुरा
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा, जिस प्रकार के दमन का चक्र विशेषकर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर ममता सरकार ने चलाया है, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि ममता सरकार का आखिरी समय आ गया है। आने वाले दिनों में यहां भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शाह ने कहा, हमें एक मौका दें, हम सोनार बांग्ला बनाएंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, जहां भी गया, हर ओर दिखा ममता सरकार के खिलाफ गुस्सा
बांकुरा में बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, मैं बंगाल में जहां भी मैं गया, इसी प्रकार का उत्साह और ताकत दिखाई पड़ती है। एक तरफ ममता सरकार के खिलाफ भयंकर जन आक्रोश दिखाई पड़ता है। दूसरी ओर नरेंद्र मोदी के प्रति एक आशा और श्रद्धा दिखती है कि बंगाल में परिवर्तन मोदी के नेतृत्व में ही आ सकता है।

उन्होंने कहा, बंगाल के युवाओं को नौकरी, बंगाल के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए ममता सरकार को उखाड़कर फेंक दीजिए। उन्होंने कहा, भारत सरकार की दलितों-पिछड़ों के लिए बनी 80 से ज्यादा योजनाएं ममता दीदी रोक कर बैठी हैं। वे अगर सोच रहीं है कि केंद्र की योजनाएं रोक लेंगी तो वे गलत हैं। मैं लोगों की आंखों में बंगाल में बदलाव की उम्मीद देख रहा हूं। यह सब केवल हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।
विज्ञापन


आज जाएंगे दक्षिणेश्वर मंदिर
शाह शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाह सबसे पहले दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद वे एक बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद गृहमंत्री दोपहर का खाना न्यूटन इलाके में मटुआ समुदाय के एक शरणार्थी के घर पर खाएंगे। शाह इलाके में मौजूद मटुआ समुदाय के मंदिर भी जाएंगे। 

जिसके घर शाह ने किया था भोजन, उसे ममता ने बनाया होम गार्ड
ममता बनर्जी सरकार ने गीता महाली को होम गार्ड नियुक्त किया है। गीता वह आदिवासी महिला है, जिसके घर पर गृहमंत्री अमित शाह ने अप्रैल, 2017 में भोजन किया था। ममता ने यह दांव तब चला है, जब बांकुरा में शाह एक अन्य आदिवासी के घर भोजन करने पहुंचे थे। दार्जिलिंग में तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रंजन सरकार ने कहा, भाजपा ने झूठा वादा किया था। यहां तक कि इस परिवार की मदद करने के लिए लॉकडाउन में भी कोई नहीं आया। 

दिन में सपने देखना बंद करें शाह: तृणमूल कांग्रेस
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के एक कार्यकर्ता की भांति व्यवहार कर रहे हैं। उन्हें और उनकी पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के बारे में दिन में सपने देखना बंद कर देना चाहिए। इसके बजाय उन्हें राज्य में अपनी पार्टी को एकजुट रखने पर ध्यान देना चाहिए, जो बंटी हुई है। बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पीछे मजबूती से खड़े हैं।     -सौगत रॉय, तृणमूल कांग्रेस

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें